उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को किया गया सम्मानित

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल (DD News, दूरदर्शन) को पत्रकारिता एवं जनसरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान से सम्मानित किया गया
आप को बता दे कि यह कार्यक्रम देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी एवं देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल जी के हाथों उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह आयोजन भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत समारोह समिति और हिमालयन अध्ययन सामाजिक संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था अवधेश नौटियाल पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से कार्यरत हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उन्हें यह सम्मान मिलना निश्चित रूप से हम सभी पत्रकार साथियों के लिए गौरव की बात है हमें गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसे साथी हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि जनसेवा और जनसरोकारों की आवाज उठाने का माध्यम बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *