मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों […]

Continue Reading

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

उत्तराखंड में अब मिठाई की दुकानों पर खुली मिठाइयां बेचने वाले कारोबारियों को भी निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट प्रदर्शित करनी होगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 26 अक्टूबर 2026 से राज्य में बिक्री के लिए रखी जाने […]

Continue Reading

विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय […]

Continue Reading

डॉ.ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल ली शपथ

देहरादून स्थित लोकभवन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की । मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देवभूमि […]

Continue Reading

साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

सूबे में संचालित मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना ग्रामीण महिलाओं को जंगलों में घास ढोने की कठिनाइयों और जोखिमों से राहत देने के साथ किसानों की उपज को बाजार तथा पशुपालकों को पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है। सहकारिता के इस मॉडल से जहां ग्रामीण महिलाओं के श्रम और समय की […]

Continue Reading

एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्त मूल अभियर्थी के स्थान पर परीक्षा में हुआ था शामिल तथा मूल अभ्यार्थी ने एम्स में किया था कार्यभार ग्रहण एम्स भर्ती प्रक्रिया में प्रतिरूपण व कूटरचित दस्तावेजों का अभियुक्तों ने किया […]

Continue Reading

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और निवेश के आंकड़ों पर उठाए जा रहे सवालों को सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अब तक ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। […]

Continue Reading

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उत्तराखंड में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीमें लगातार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में रविवार, […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग एवं आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा आदर्श चम्पावत का विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय […]

Continue Reading