रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संकल्पः जोगिंदर पुडीर

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ भाजपा नेता व क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और रक्षाबंधन कार्यक्रम के आयोजन जोगिंदर सिंह पुंडीर ने हजारों की संख्या में मौजूद मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पूर्व भाई कलाई पर बहन द्वारा बांधा गया रक्षासूत्र केवल धागा नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प देना है। पुंडीर ने कहा कि हमारे देश में पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि सामजिक संदेश और संस्कारों के प्रतीक हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का प्रतीक का पर्व है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करें।पुंडीर ने कहा कि
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह अटूट स्नेह, विश्वास, समर्पण और सुरक्षा के उस पवित्र संकल्प का पर्व है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रक्षाबंधन पर बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र केवल प्रेम और विश्वास का प्रतीक न रहे, बल्कि बहनों के लिए वास्तविक सुरक्षा का कवच भी बने। उन्होंने कहा कि बहनों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनके लिए राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन उनके लिए सबसे आत्मीय और भावनात्मक पर्व है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *