प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान चलाया गया

उत्तराखण्ड

कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जन जागरूकता कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान चलाया जा रहा है

इसी अभियान के तहत आज का यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना जी के अध्यक्षता में खाद्य तेल संरक्षण हेतु मिनी नगर निगम बापू ग्राम में किया गया।
जिसकानेतृत्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल जी के द्वारा एवं प्रभारी गौरी रौतेला जी, जिसमें महामंत्री आदरणीय निर्मला उनियाल जी के साथ महिला मोर्चा के कई पदाधिकारीयो ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा जी वर्तमान में जिला प्रभारी ऋषिकेश रहे। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एवं शुद्ध शाकाहारी बिना ईंधन के तेल रहित भोजन बनाकर स्वस्थ जीवन का संदेशदिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ममता नयाल जी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपने मोटापे को कम करने तथा भोजन में तेल की मात्रा घटाने के लिए प्रेरित करना है।
अनु शर्मा जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ऋषिकेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *