नारी सुरक्षा के लिए मेयर सौरभ थपलियाल का महिला मोर्चा ने किया आभार व्यक्त

महानगर भाजपा महिला मोर्चा देहरादून की अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए महत्वपूर्ण देहरादून नगर निगम क्षेत्र में cctv कैमरे लगवाने के निर्णय के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। महानगर […]

Continue Reading

धामी सरकार की घोर विफलता और आपराधिक लापरवाही ने दांव पर लगाया उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य; मेडिकल काउंसलिंग शुरू, पर रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर सस्पेंस बरक़रार — डॉ. प्रतिमा सिंह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार की अदूरदर्शिता, घोर प्रशासनिक नाकामी और लचर पैरवी के कारण आज उत्तराखंड के हजारों होनहार छात्रों का भविष्य गहरे अंधकार में लटक गया है। राज्य में मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो […]

Continue Reading

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह […]

Continue Reading

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान […]

Continue Reading

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें विद्यालयी, संस्कृत, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के 20 लाख से […]

Continue Reading

चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर जनपद में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान;स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना है।जिला पूर्ति अधिकारी […]

Continue Reading

देहरादून की सड़कों पर चलेगा ‘गड्ढामुक्ति’ का महाअभियान

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून में सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट समयसीमा के साथ जिम्मेदारी सौंप दी […]

Continue Reading

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती […]

Continue Reading

सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसएसबी जवानों द्वारा बिगुल वादन के बीच मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनट […]

Continue Reading

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जनपद के सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में आज दिनांक 01.09.26 को पुलिस व डाक्टरों की सयुक्त टीम […]

Continue Reading